159 Views

अमेरिका ने हवाई यात्रा के लिए कोविड टीकाकरण की अनिवार्यता समाप्त की

वाशिंगटन, ११ मई। अमेरिका में २५ अक्टूबर २०२१ में अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा के लिए शुरू की गई कोविड-१९ टीकाकरण की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को यहां की गई नई उद्घोषणा में कहा कि हमने जो प्रगति की है और हमारे सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के नवीनतम मार्गदर्शन के आधार पर मैंने यह निर्धारित किया है कि हमें अक्टूबर २०२१ में लगाए गए अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा प्रतिबंधों की आवश्यकता नहीं है।
श्री बाइडेन के अनुसार, महामारी की शुरुआत के बाद से कोविड-१९ मामले और मौतें सबसे निचले स्तर पर हैं, जबकि अमेरिका के पास अब उच्च परिणाम के नए संस्करण के संभावित उद्भव का पता लगाने और इससे निपटने के साधन हैं।
उन्होंने कहा कि नई उद्घोषण १२ मई से प्रभावी होगी।
उल्लेखनीय है कि अभी तक गैर-अमेरिकी नागरिकों, अमेरिकी नागरिकों, या वैध स्थायी निवासियों को अमेरिका आने के लिए विमान पर सवार होने से पहले कोविड-१९ के पूरे टीकाकरण का प्रमाण दिखाना आवश्यक है।

Scroll to Top