172 Views

हिंसा के संदेह में यूनियन स्टेशनों की घेराबंदी, सुरक्षा जांच के बाद हटाया गया प्रतिबंध

टोरंटो, ०१ फरवरी। दो व्यक्तियों के बीच लड़ाई और चाकूबाजी की सूचना के बाद टोरंटो पुलिस ने यूनियन स्टेशन सबवे और बसों को डायवर्ट कर दिया था। टीटीसी से जुड़ी हिंसक घटनाओं के मद्देनजर यह फैसला लिया गया था। हालांकि अब फिर ये यातायात सामान्य कर दिया गया है।
यूनियन स्टेशन सबवे और बसों को व्यस्त समय के दौरान डायवर्ट किया गया था। दरअसल टोरंटो पुलिस को सूचना मिली थी कि यूनियन स्टेशन पर दो व्यक्तियों के बीच मारपीट हुई है और इनमें से एक के हाथ में चाकू देखा गया है। पर चाकूबाजी की सूचना गलत निकली। फिलहाल तीनों पक्ष हिरासत में हैं।
टोरंटो पुलिस के अनुसार, सुबह ८:०५ बजे चाकू लगने और दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली थी। हालांकि अधिकारियों ने बाद में स्पष्ट किया कि चाकू का इस्तेमाल नहीं किया गया था।
टीटीसी से जुड़ी हिंसक घटनाओं से निपटने के प्रयास में, शहर अब सुरक्षा को मजबूत करने के लिए और सजग है और यह उपक्रम उसी नतीजा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top