151 Views

गाजा पट्टी पर हमलों को लेकर आया संयुक्त राष्ट्र का बयान, संयम बरतने की अपील

तेल अवीव,११ मई। गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गाजा में नागरिकों की मौत को अस्वीकार्य बताया है। साथ ही इस्राइल को तुरंत हमले को रोकने और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।
संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि इस्राइल को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत अपने दायित्वों का पालन करना चाहिए। सेना की कार्रवाई में नागरिकों और उनके सामान को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। वहीं, एक रिपोर्ट का कहना है कि इस्राइल द्वारा किए गए एक ताज़ा हमले में फिलीस्तीन के एक नेता की मौत हो गई है।
आपको बता दें कि इस्राइल ने मंगलवार सुबह गाजा पट्टी पर हवाई हमलों में उग्रवादी संगठन इस्लामिक जिहाद के तीन कमांडरों को मार गिराया था। फलस्तीन के इस संगठन के मुताबिक, इस्राइली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के हमलों में संगठन के कमांडरों के साथ उनके परिवारवाले भी मारे गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो इन एयरस्ट्राइक में कुल नौ लोगों की जान गई थी।

Scroll to Top