156 Views
Ukraine's city of Dnipro devastation due to Russia's latest attacks

रूस के ताजा हमलों से यूक्रेन के शहर नीप्रो में तबाही

कीव,१५ जनवरी। रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध को ११ महीने होने वाले हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच सुलह के दूर-दूर तक आसार नहीं दिख रहे हैं। इस बीच, यूक्रेन की मदद को आगे आए ब्रिटेन के ऐलान के बीच रूस ने यूक्रेन के शहरों पर मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। रूस के ताजा मिसाइल हमले में यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी शहर नीप्रो में तबाही मची है। इस हमले में एक अपार्टमेंट के एक हिस्से को तबाह कर दिया गया, जिसमें करीब १२ लोग मारे गए और ६४ अन्य घायल हो गए।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा, “यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि कितने लोग मलबे के नीचे हैं। दुर्भाग्य से मरने वालों की संख्या हर घंटे बढ़ रही है।” वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति के सहयोगी माईखायलो पोडोलियाक ने रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से निष्कासित करने का आह्वान किया। हमले के बाद कई इलाकों में ब्लैकआउट हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top