187 Views

यूक्रेन ने ४० मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी के आरोप में शीर्ष रक्षा अधिकारी को हिरासत में लिया

कीव,२६ दिसंबर। यूक्रेन में रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को इस आरोप में हिरासत में लिया है कि उसने तोपखाने के गोले (आर्टिलरी शेल) के अनुबंध के संबंध में ४० मिलियन डॉलर का गबन किया है।
देश की खुफिया एजेंसी, यूक्रेनी सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने कहा कि यह अवैध कार्य पिछले साल दिसंबर में हुआ था, जब अधिकारी ने आर्टिलरी शेल खरीदने के लिए एक विशेष निर्यात कंपनी को ठेका दिया था।
अधिकारी को तुरंत उसके पद से हटा दिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। उसके ख़िलाफ़ कानूनी कार्यवाही भी शुरू की गई। दोषी पाए जाने पर उसे १५ साल तक की जेल का सामना करना पड़ सकता है।

Scroll to Top