232 Views

लेबनान में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो जवानों की मौत

बेरूत ,२५ अगस्त । लेबनानी वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर बेरूत से लगभग २६ किलोमीटर पूर्व में मध्य लेबनान के एक कस्बे हम्माना में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सेना के दो जवानों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारण अभी भी अज्ञात है।

Scroll to Top