124 Views
Two accused who shot the woman arrested

महिला को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

टोरंटो -१३ फरवरी,२०२३ / बार्लिंगटन बास्केटबॉल जिम के बाहर एक महिला पर गोलीबारी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे अभी बंदूक की बरामदगी नहीं हो पाई है।
गत ६ फरवरी की रात १२ बजे बास्केटबॉल जिम प्लेग्राउंड ग्लोबल के बाहर एक २० वर्षीय महिला पर गोलीबारी कर उसे घायल कर दिया गया था। पुलिस ने हेल्मिटन निवासी २१ वर्षीय खेत साइमन और २० वर्षीय ओलुपेलुमी फलोदुन को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पाया गया कि दोनों संदिग्ध आरोपियों पर पहले से ही हत्या करने के प्रयास के तीन-तीन अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस अभी गोली चलाने में प्रयुक्त हथियार को बरामद नहीं कर पाई है।

Scroll to Top