148 Views

ट्रंप के वकीलों ने कहा, २०२४ के मतदान से उन्हें हटाने की राज्यों की कोशिश से अराजकता फैलेगी

वाशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों ने चेतावनी दी है कि अगर राज्य इस साल के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को खड़ा होने से रोकते हैं तो अमेरिका में अराजकता फैलेगी और बवाल मचेगा।
पिछले महीने, कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ट्रम्प संवैधानिक रूप से २०२४ में चुनाव लडऩे के लिए अयोग्य हैं।
ट्रम्प के वकीलों ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट को सौंपे गए एक संक्षिप्त विवरण में कहा, अदालत को कोलोराडो के फैसले को पलट देना चाहिए। राष्ट्रपति ट्रम्प धारा ३ के अधीन नहीं हैं। राष्ट्रपति संविधान के तहत ‘संयुक्त राज्य अमेरिका के अधिकारी’ नहीं हैं। वो किसी भी चीज़ में ‘शामिल’ नहीं हुए जो ‘विद्रोह’ के योग्य हो।
वकीलों ने आगे तर्क दिया, यदि अन्य राज्य अदालतें और राज्य के अधिकारी कोलोराडो का अनुसरण करते हैं और संभावित रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को अपने मतपत्रों से बाहर करते हैं तो ये प्रयास अराजकता और अशांति फैलाएंगे।
इस महीने की शुरुआत में ट्रम्प की अपील को स्वीकार करते हुए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई के लिए सहमत हुआ।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले का समाधान होने तक कोलोराडो के फैसले पर रोक लगा दी गई है, और राज्य के शीर्ष चुनाव अधिकारी ने रिपब्लिकन मतपत्र पर ट्रम्प के नाम के साथ २०२४ के राष्ट्रपति प्राथमिक मतपत्रों को प्रमाणित किया है।
यदि न्यायाधीश यह निष्कर्ष निकालते हैं कि कोलोराडो के प्राथमिक चुनाव से पहले ट्रम्प सार्वजनिक पद के लिए अयोग्य हैं, तो उनके लिए डाले गए किसी भी वोट को नहीं गिना जाएगा।
कोलोराडो मामले में बहस ०८ फरवरी को निर्धारित है।

Scroll to Top