118 Views

सागरिका घोष को राज्यसभा भेजेगी तृणमूल कांग्रेस, पार्टी ने चार उम्मीदवारों का किया ऐलान

नई दिल्ली । तृणमूल कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा भेजने के लिए चार नामों की घोषणा कर दी है। ममता बनर्जी की पार्टी एक बार फिर से सुष्मिता देव को राज्यसभा भेज रही है। इसके अलावा सागरिका घोष, ममता बाला ठाकुर और नामिदुल हक का नाम पेश किया गया है। टीएमसी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से इस बात की जानकारी साझा की।
टीएमसी ने एक्स पर लिखा, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सागरिका घोष, सुष्मिता देव, मोहम्मद नदीम उल हक और ममता बाला ठाकुर आगामी राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। हम उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वे हर भारतीय के अधिकारों के लिए अदम्य भावना और तृणमूल की स्थायी विरासत को बनाए रखने की दिशा में काम करें।

Scroll to Top