मॉस्को ,२४ जुलाई । रूस की राजधानी मॉस्को के एक शॉपिंग में मॉल में गर्म पानी का पाइप फटने से करीब चार लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही १० लोग घायल हुए हैं। मॉस्को के मेयर सोबयानिन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर जानकारी दी कि शॉपिंग मॉल में हुई त्रासदी ने तीन और लोगों की जान ले ली है। इसके साथ ही उन्होंने इस हादसे में मरने वाले लोगों के परिवारों और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि खौलते पानी का पाइप फटने से मॉल के एक हिस्से में गर्मी पानी भर गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। जिसनें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में १० लोगों के घायल होने की खबर है तो कुछ में घायलों की संख्या ज्यादा बताई गई है।
वहीं २० लोगों को फंसने की जानकारी सामने आई है। मॉस्को के एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गर्म पानी का पाइप फटने के कारण कम से कम दस लोग जल गए। इनमें से नौ लोगों को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जांच समिति की प्रवक्ता यूलिया इवानोवा ने बताया कि रूसी जांच समिति अपनी जांच आगे बढ़ा रही है, समूह ने चार लोगों की मौत पर एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। वहीं, आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक, बचाव दल ने मौके से चार शव बरामद किया है।



