307 Views

श्रमिक अधिकारों की गारंटी की मांग को लेकर स्पेन में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल, हजारों ट्रेनें रद्द

मेड्रिड ,२५ नवंबर । स्पेन में ट्रेड यूनियनों के हड़ताल के आह्वान के मद्देनजर राष्ट्रीय रेल नेटवर्क रेनफे ने १,५४८ मध्यम और लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द कर दिया है। श्रमिकों के अधिकारों की गारंटी की मांग को लेकर स्थानीय ट्रेड यूनियनों ने २४ और ३० नवंबर तथा ०१, ०४ और ०५ दिसंबर को हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल में १५,००० श्रमिकों के शामिल होने का अनुमान है।
रेनफे ने ट्रेनों के रद्द किये जाने से प्रभावित यात्रियों को यथासंभव शेड्यूल पर रहने वाली अन्य ट्रेनों के लिए अपने टिकटों का आदान-प्रदान करने की पेशकश की है। यात्री अपना टिकट नि:शुल्क रद्द या दूसरी तारीख के लिए बदल भी सकेंगे। स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपना पदभार संभाला है। उन्होंने कहा है कि विवाद के समाधान के लिए यूनियनों के साथ फिर से संपर्क शुरू करेंगे। इससे पहले पूर्व मंत्री की टीम के साथ बैठकें विफल रही थी।

Scroll to Top