100 Views

अमेरिका में बवंडर ने मचाई भारी तबाही, २१ लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

न्यूयॉर्क,०२ अप्रैल। अमेरिका के दक्षिणी और मध्य पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार को उठे एक बवंडर ने भारी तबाही मचाई है। अरकंसास में कई घर और शॉपिंग सेंटर क्षतिग्रस्त हो गए और इलिनोइस में एक कंसर्ट के दौरान थिएटर की छत ध्वस्त हो गई। बवंडर से कम से कम २१ लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। इंडियाना में भी बवंडर के कारण भारी नुकसान की खबर है।
इस प्राकतिक आपदा में बहुत बड़े पैमाने पर जान और माल का नुकसान हुआ है। करीब दो हजार से ज्यादा घर तबाह और टूट गए हैं। तूफान की ताकत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि बड़ी-बड़ी गाड़ियां इसके आगे पलट गईं। बिजली की लाइनें गिर गईं। मजबूत खंभे और बड़े बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए।
हालात को देखते हुए अर्कान्सस में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। यहां करीब ६५ हजार लोगों के घरों में बिजली सप्लाई बंद हो गई है। अर्कान्सस के लिटिल रॉक शहर में टॉरनेडो की वजह से करीब २,१०० घर नष्ट हो गए।
आयोवा, मिसौरी, टेनेसी, विस्कॉन्सिन, इंडियाना और टेक्सास में भी नुकसान की खबरें हैं। बवंडर और तूफान की वजह से शिकागो हवाई अड्डे पर विमानों का आगमन औसतन दो घंटे की देरी से हो रहा है।

Scroll to Top