हांगकांग, २५ जून। हांगकांग की कैथे पैसिफिक विमान सीएक्स ८८० को शनिवार तड़के तकनीकी समस्या के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने से पहले रोक दिया गया।
विमान कंपनी ने कहा कि विमान का एक टायर अत्यधिक गर्म हो गया था जिससे कारण वह फट गया। यात्रियों को पांच डोर एस्केप स्लाइड्स का उपयोग करके विमान से बाहर निकला गया। कैथे ने कहा, ‘हमारे सहयोगी अस्पताल में भर्ती दो यात्रियों और उनके परिवारों को सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे।’ आपातकालीन निकासी के दौरान ११ यात्री घायल हुए हैं। हांगकांग से लॉस एंजिलिस जा रही फ्लाइट में १७ क्रू सदस्य और २९३ यात्री सवार थे।
विमान कंपनी कैथे ने ग्राहकों को हुई परेशानी के लिए माफी भी मांगी है।



