164 Views
Thousands of flights affected in America, situation will be normal in 2 days

अमेरिका में हजारों उड़ानें प्रभावित, २ दिन में हालात होंगे सामान्य

वॉशिंगटन,१२ जनवरी। भीषण ठंड की मार झेल रहे अमेरिका में बुधवार को NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन्स) सिस्टम में खराबी के कारण एयर ट्रैफिक ठप हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ४६६३ फ्लाइट्स लेट हुईं। ४५० घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान निरस्त कर दी गईं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक करीब ४ घंटे की दिक्कत के बाद फ्लाइट ऑपरेशन्स धीरे-धीरे शुरू हो गए। एविएशन विशेषज्ञों के मुताबिक हालात सामान्य होने में कम से कम २ दिन लगेंगे।
इस मामले पर व्हाइट हाउस में इमरजेंसी मीटिंग हुई। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी से रिपोर्ट तलब की।
बाद में मीडिया से बातचीत में बाइडेन ने कहा- फिलहाल ये कहना भी मुश्किल है कि इस बड़ी दिक्कत की वजह क्या है। मैंने खुद इस मामले की मॉनिटरिंग की है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरीन जीन पियरे के हवाले से एक मीडिया समूह ने कहा- ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिले। उन्होंने इस परेशानी के बारे में बाइडेन को जानकारी दी। अब तक की जांच के आधार पर हम कह सकते हैं कि यह साइबर अटैक नहीं है, लेकिन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top