162 Views
There may be a big announcement for government employees in the budget, salary may increase

बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए हो सकती है बड़ी घोषणा, बढ़ सकता है वेतन

नई दिल्ली,१७ जनवरी। सरकारी कर्मचारियों के लिए ये साल खुशखबरी लेकर आने वाला बन सकता है और इसका कारण यह है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण १ फरवरी को बजट पेश करने जा रही है और इस बजट में सरकार कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। जानकारी सामने आई है कि सरकारी कर्मचारियों के वेतन के फिटमेंट फैक्टर को बदला जा सकता है।
जानकारी के अनुसार अगर फिटमेंट फैक्टर को बदला जाता है तो सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो जाएगी। फैक्टर में बढ़ोतरी के तहत न्यूनतम वेतन को वर्तमान में १८,००० रुपये से बढ़ाकर २६,००० रुपये किया जा सकता है।
अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों को बहुत बड़ा फायदा हो जाएगा। जानकारी के अनुसार फिटमेंट फैक्टर एक वैल्यू होता जिसे कर्मचारियों की सैलरी को निर्धारित करने के लिए मूल वेतन से गुणा किया जाता है। ऐसा हो जाता है तो सरकारी कर्मचारियों के लिए किसी खुशी से कम नहीं होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top