188 Views
The trailer of the film Junglemahal released, the film is based on a true incident

फिल्म जंगलमहल का ट्रेलर जारी, सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म

मुंबई,२० जनवरी। निर्देशक अरुणावा चौधरी की हॉरर फिल्म जंगलमहल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म ८० के दशक में मानसून के वक्त किसी अनजान जंगल में बने एक महल के अंदर हुई भूतिया घटनाओं पर आधारित है। मशहूर फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर मंगलवार को इस फिल्म की रिलीज डेट और ट्रेलर जारी होने की जानकारी दी है। यह फिल्म २० जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
फिल्म में मासूमेह अब, अमित रैना और आदित्य बालियान जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा फरहाद खैरी, सुरैया परवीन और कई अन्य सहायक भूमिकाओं में हैं। जंगलमहल का निर्माण अरुणाव चौधरी ने रुनावा चौधरी प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। जंगलमहल: द अवेकनिंग की कहानी १९८५ की है। दरअसल, बिहार के सारंडा रेंज में घूमने आए कुछ दोस्तों के समूह के साथ कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिन पर दूसरे लोग कभी विश्वास नहीं कर पाते।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top