सोल ,२४ अक्टूबर। दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान की वायु सेनाओं ने संयुक्त रूप से रविवार को हवाई अभ्यास किया। कथित तौर पर इस अभ्यास में अमेरिकी परमाणु-सक्षम बी-५२ रणनीतिक बमवर्षक और लड़ाकू जेट के साथ एक संयुक्त उड़ान शामिल रही। इस कदम का उद्देश्य उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु खतरों के खिलाफ अमेरिका, जापान और द. कोरिया के बीच सुरक्षा सहयोग का विस्तार करना है।



