123 Views

निहंग सिंहों के साथ फायरिंग में मरने वाले जवान के परिवार को मिलेंगे २ करोड़ रुपए, सीएम मान ने किया ऐलान

कपूरथला ,२४ नवंबर । पंजाब के सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा अकाल बुंगा पर गुरुवार तड़के निहंगों के साथ झड़प में पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई और १० पुलिसकर्मी घायल हो गए। मृतक कांस्टेबल की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है। जसपाल सिंह सुल्तानपुर लोधी थाने में तैनात थे। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जसपाल सिंह के परिवार से संवेदना व्यक्त करते हुए २ करोड़ रुपए ( १ करोड़ सरकार की तरफ से, १ करोड़ एचडीएफसी द्वारा) दिए जाने का ऐलान किया।
मान ने ट्वीट करके जानकारी देते हुए कहा कि भविष्य में जसपाल सिंह के परिवार की हर मदद के लिए सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने जसपाल सिंह की वीरता को दिल से सलाम करते हुए कहा कि इस दुखदायक वक्त में हम परिवार के साथ हैं।

Scroll to Top