चंडीगढ़ ,२३ नवंबर । आतंकी जगतार सिंह हवारा के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में दोषी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी जगतार सिंह हवारा को क्रष्ठङ्ग से जुड़े मामले में बरी कर दिया है। कोर्ट ने यह फैसला हवारा के खिलाफ आरडीएक्स के मामले में सबूत पेश नहीं करने के मामले में सुनाया है। हवारा पर आरोप था कि उसने ब्लास्ट करने के लिए अपने साथी कमलजीत और परमजीत को आरडीएक्स उपलब्ध कराया था।
हवारा के खिलाफ खरड़ में १८ साल पहले यह आपराधिक केस दर्ज हुआ था। संबंधित केस हवारा समेत परविंदर सिंह, स्वर्ण सिंह, गुरदीप सिंह और परमजीत सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया था। १५ जून, २००५ को खरड़ थाने में दर्ज केस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी से हथियार और आरडीएक्स बरामद हुए थे। इनमें ८.३५० किलो आरडीएक्स, १.९ किलो पेंट येलो और एके-४७ के जिंदा कारतूस बरामद किए थे।



