85 Views
Teen girls strike crime again, Toronto subway stations allegedly attacked by a group of teenage girls

किशोर लड़कियों ने फिर दिया अपराध को अंजाम, टोरंटो मेट्रो स्टेशनों पर कथित तौर पर किशोर लड़कियों के समूह ने किया हमला

टोरंटो, १२ जनवरी।
किशोर लड़कियों के एक समूह ने एक बार फिर से मिलकर एक अपराध को अंजाम दिया है। इस बार घटना टोरंटो मेट्रो स्टेशन पर घटी है। टोरंटो पुलिस की मानें तो कथित तौर पर लगभग १० लड़कियों के एक समूह द्वारा कई सबवे स्टेशनों पर कई लोगों पर हमला करने की बात सामने आई है। एक समाचार विज्ञप्ति में, टोरंटो पुलिस ने कहा कि कथित हमले १७ दिसंबर को रात १० बजे से १२ बजे के बीच हुए।
कथित हमले क्वींस पार्क, सेंट पार्टिक, ओस्गोडे, सेंट एंड्रयू और यूनियन सबवे स्टेशनों पर हुए।
आपको बता दें कि आठ किशोर लड़कियों ने एक ५९ वर्षीय बेघर व्यक्ति की कथित तौर पर हमला करके यूनियन स्टेशन के पास हत्या कर दी गई थी। लड़कियां, सोशल मीडिया पर शेड्यूल करने के बाद, डाउनटाउन टोरंटो एरिया में एकत्रित हुईं और ५९ वर्षीय केन ली को मार डाला। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में कथित तौर पर तीन १३ वर्षीय, तीन १४ वर्षीय और दो १६ वर्षीय किशोरी शामिल थीं।
अब इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किशोरों को क्या हो गया है कि वह यूं अपराधी बन रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top