119 Views

ढाका में अमेरिका एवं बंगलादेश की रक्षा समझौते पर बातचीत

ढाका ,२४ अगस्त। बंगलादेश अमेरिका के साथ बुधवार को रक्षा समझौते पर बातचीत हुई। दोनों देशों के बीच यह रक्षा संवाद अमेरिका और बंगलादेश के बीच विभिन्न स्तरों की बातचीत का हिस्सा है। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई है कि बंगलादेश भारत-प्रशांत क्षेत्र में कैसे योगदान दे सकता है। इसके अलावा जिसोमिया और अक्सा के बीच रक्षा समझौते पर भी चर्चा हुई।
सूत्रों के अनुसार सशस्त्र बल विभाग (एएफडी) के संचालन एवं योजना प्रभाग के महानिदेशक ब्रिगेडियर जनरल हुसैन मुहम्मद मसीहुर रहमान बंगलादेश की तरफ से अमेरिका के साथ १०वें रक्षा संवाद का नेतृत्व किया। अमेरिका का नेतृत्व देश के हिंद महासागर कमान के रणनीतिक योजना और नीति के निदेशक ब्रिगेडियर जनरल थॉमस जे. जेम्स ने किया।
बैठक में क्षेत्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा, दोनों देशों के सैन्य बलों के बीच सहयोग, रक्षा उपकरण, आपदा प्रबंधन, शांति स्थापना, प्रशिक्षण आदि पर चर्चा हुई। २०१२ में शुरू हुई ढाका-वाशिंगटन द्विपक्षीय रक्षा वार्ता की नौवीं बैठक पिछले साल मई के मध्य में अमेरिका में आयोजित की गई थी।

Scroll to Top