128 Views

ज्ञानवापी परिसर में सर्वे जारी, मुस्लिम पक्ष ने एएसआई टीम को तहखाने की चाबी देने से किया इंकार

वाराणसी ,०६ अगस्त । ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एएसआई सर्वे जारी है। इस सर्वे के बीच मुस्लिम पक्ष के वकील मुमताज अहमद ने कहा कि हम एएसआई सर्वेक्षण से संतुष्ट हैंज् कल तक हम भाग (सर्वेक्षण में) नहीं ले रहे थे लेकिन आज हम भाग ले रहे हैं और एएसआई टीम की सहायता कर रहे हैं। वहीं जानकारी सामने आई है कि मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद के तहखाने की चाबी देने से इंकार कर दिया है। एएसआई सर्वे टीम का मानना है कि तहख़ाने में महत्वपूर्ण तथ्य छुपे हुए हैं।
ज्ञानवापी में भारतीय पुरातत्व विभाग सर्वे शनिवार को फिर से शुरू हो गया। सर्वे की कार्यवाही गुरुवार से चल रही है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान भी ६ घंटे तक सर्वे किया गया था। एएसआई की ६१ मेंबर्स की टीम ने शनिवार को सुबह ९ बजे से शाम ५ बजे तक दो शिफ्ट में सर्वे किया। वजूखाने को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वे होना है।

Scroll to Top