132 Views

जापान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, ५.० तीव्रता रही

टोक्यो, २१ नवंबर। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने कहा कि रविवार को जापान के होंशू के दक्षिण-पूर्व में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता ५.० मापी गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, ०६३५ जीएमटी पर आए भूकंप का केंद्र ३०.७१ डिग्री उत्तरी अक्षांश और १४२.१० डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।
इसकी गहराई १०.० किमी थी। हालांकि, तत्काल किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

Scroll to Top