सेंट पीटर्सबर्ग ,०६ जनवरी । रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग में तापमान -२५.३ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, शहर के मुख्य मौसम पूर्वानुमानकर्ता अलेक्जेंडर कोलेसोव ने बताया कि शहर में ७४ वर्षों में इतनी ठंड नहीं देखी गई।
पिछला रिकॉर्ड ४ जनवरी १९५० से कायम था, जब लेनिनग्राद में तापमान -२५.१ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था।
कोलेसोव ने बताया कि गुरुवार को पूरे सेंट पीटर्सबर्ग में तापमान -२५ डिग्री सेल्सियस था, शहर के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में तापमान -२८ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। लेनिनग्राद ओब्लास्ट के उत्तरपूर्वी हिस्से में तापमान -३६ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।



