153 Views
Southern part of America in the grip of snow storm

अमेरिका का दक्षिणी भाग बर्फीले तूफान की चपेट में

टेक्सास, ०१ फरवरी।
टेनेसी से टेक्सास तक के क्षेत्र को बर्फ़ीली बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं ने अपनी चपेट में ले रखा है। अमेरिका के दक्षिण-मध्य भागों में लगभग ४० मिलियन लोग इस बर्फीले तूफान से प्रभावित हैं। यहां सर्दियों के मौसम की चेतावनी जारी की गई है। सबसे ज्यादा असर टेक्सास में देखने को मिला। यहां में कई स्कूल बंद हैं। टेक्सास में हवाईअड्डे विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं। सड़कों का हाल बेहाल है। मंगलवार शाम तक राज्य के ३०,००० से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई थी।
बर्फीला तूफान पहले ही इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पहुँच चुका है और इसके मध्य सप्ताह तक ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है।

इस खराब मौसम के चलते कई टेक्सास में कई गाड़िया आप में टकरा गईं। टेक्सास के अर्लिंगटन में सात कारों की आपस में टक्कर हो गई वहीं ऑस्टिन में १० कारों के आपस में टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ऑस्टिन पुलिस ने मंगलवार को टक्कर के २०० से अधिक कॉल का जवाब दिया था।
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने अनुमान लगाया कि ऑस्टिन और डलास, टेक्सास,लिटिल रॉक, अर्कांसस, मेम्फिस और टेनेसी में आधा इंच तक बर्फ जम सकती है। इस बीच, ठंडी हवाएं अमेरिका के मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों से भी टकराएगी, जहाँ हवा की ठंडक औसत से -४० डिग्री फारेनहाइट (-४० डिग्री सेल्सियस) से नीचे तापमान होगा वहीं न्यू इंग्लैंड में तापमान -३० डिग्री फारेनहाइट तक और कैनेडा की सीमा के पास -६० डिग्री फारेनहाइट तक गिरने की उम्मीद है।
इस बीच मौसम के मद्देनजर १,९०० से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। फ्लाइट-डेटा ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार मंगलवार शाम तक, लगभग २,००० अमेरिकी उड़ानें रद्द कर दी गई थीं, जिससे डेल्टा, अमेरिकन, यूनाइटेड और साउथवेस्ट जैसी प्रमुख एयरलाइंस प्रभावित हुईं। सभी एयरलाइनों ने यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क चुकाए बिना अपनी उड़ानें फिर से बुक करने की अनुमति दे दी है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top