तेहरान, ०४ जुलाई । ईरान ने दक्षिणपूर्वी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में ५३२ मिलियन लीटर डीजल की तस्करी के प्रयास के आरोप में ६६ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
गिरफ्तारियां करने वाले ईरान के खुफिया मंत्रालय और इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स के खुफिया संगठन ने ईंधन को जब्त किया। ८ संदिग्ध ईंधन तस्करी नेटवर्क के सदस्य थे, जो दक्षिणपूर्वी ईरान में सक्रिय रहते हैं।
उन पर सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में बिजली संयंत्रों, औद्योगिक इकाइयों और मछली पकडऩे वाले जहाजों के बीच ईंधन वितरण करने का आरोप हैं। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई हैं।
जब्त किए गए ५३२ मिलियन लीटर डीजल की कीमत ३४० मिलियन डॉलर आंकी गई हैं।
ईंधन की लागत पर सरकारी सब्सिडी के कारण ईरान में ईंधन तस्करी आम हैं।



