मार्खम, १८ जनवरी। सोमवार सुबह ओंटारियो के मार्खम में एक छोटा विमान सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के कारण टोरंटो बटनविले म्यूनिसिपल एयरपोर्ट के पास राजमार्ग ४०४ के पूर्व में १६ एवेन्यू पर लेन बंद हो गई। यॉर्क रीजनल पुलिस ने मार्खम में वुडबाइन एवेन्यू और हाईवे ४०४ के बीच सड़क को बंद करने का जिक्र करते हुए ट्वीट भी किया। यात्रियों को सलाह दी गई कि वे सड़कों के फिर से खुलने तक इस क्षेत्र से दूर रहें। घटना से संबंधित किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।



