159 Views

चीन के किंडरगार्टन में चाकूबाजी, छह की मौत; इलाका सील- आरोपी गिरफ्तार

बीजिंग, ११ जुलाई । चीन के गुआंगडोंग प्रांत के एक किंडरगार्टन स्कूल में सोमवार को चाकूबाजी की घटना में तीन बच्चों, दो अभिभावक और एक शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब ७.४० बजे हुई और २५ वर्षीय एक व्यक्ति को लियानजियांग शहर से गिरफ्तार किया गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक पीड़ितों की पहचान नहीं की है। उन्होंने इस घटना को जानबूझकर हमला का मामला बताया है।
किंडरगार्टन के पास काम करने वाले एक स्टोर मालिक ने मीडिया को बताया कि आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार की घटना से पहले भी देश में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ रही हैं जिनमें कई स्कूल में भी शामिल हैं। अगस्त २०२२ में एक चाकूधारी हमलावर ने जियांग्शी प्रांत में एक किंडरगार्टन पर हमला किया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अप्रैल २०२१ में गुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र के बेइलिउ शहर में सामूहिक चाकूबाजी के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि १६ अन्य घायल हो गए। अक्टूबर २०१८ में चोंगकिंग के एक किंडरगार्टन में चाकू से किए गए हमले में १४ बच्चे घायल हो गए थे।

Scroll to Top