148 Views

नाइजीरिया में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, १४ घायल

अबुजा, १३ जुलाई। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया के एनुगु प्रांत में कई वाहनों के बीच हुई टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और १४ अन्य घायल हो गए। एनुगु प्रांत के डिप्टी गवर्नर इफेनयी ओसाई ने राजधानी एनुगु शहर के पास घटना स्थल का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि गैस टैंकर और ट्रक सहित कम से कम चार वाहनों की टक्कर हुई हैं।
ओसाई ने कहा कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतकों के शव प्रांत के एक सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखे गये हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल हुए १४ लोगों का उसी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Scroll to Top