न्यूयॉर्क,१४ जुलाई। भारत के लक्ष्य सेन यूएस ओपन सुपर-३०० बैडमिंटन चैम्पियनशिप में मेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं, पीवी सिंधु भी यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। लक्ष्य ने इससे पहले अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर कैनेडा ओपन का खिताब जीता था। वहीं सिंधु को उस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
सिंधु ने शुक्रवार को अपने दूसरे राउंड के मुकाबले में दुनिया की ३०वें नंबर की चीनी ताइपे की खिलाड़ी सुंग शुओ युन को २१-१४, २१-१२ से हराया। सिंधु क्वार्टर फाइनल में चीन की गाओ फांगजिए से भिड़ेंगी।
लक्ष्य सेन ने राउंड ऑफ १६ मुकाबले में चेक गणराज्य के जान लौडा को २१-८, २३-२१ से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। लक्ष्य का सामना क्वार्टर फाइनल में हमवतन शंकर मुथुसामी से होगा।



