163 Views

शुभंकर शर्मा को आयरिश ओपन के पहले दौर में एकल बढ़त

किल्डारे (आयरलैंड), ०९ सितंबर। भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने २०२३ का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सात अंडर ६५ का शानदार स्कोर बनाया, जिससे उन्होंने आयरिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर के बाद एकल बढ़त हासिल की।
शुभंकर ने एक ईगल और पांच बर्डी जमाई और इस बीच कोई बोगी नहीं की। वह अभी तक इस साल दो प्रतियोगिताओं में शीर्ष १० में शामिल रहे हैं।
यह २७ वर्षीय खिलाड़ी ‘ रेस टू दुबई’ में अभी ६५वें स्थान पर है और दुबई में नवंबर में होने वाले सत्र के आखिरी टूर्नामेंट डीपी वर्ल्ड टूर चैंपियनशिप में जगह बनाने के लिए उन्हें शीर्ष ५० में जगह बनानी होगी।
आयरिश ओपन में खेल रहे एक अन्य भारतीय मनु गंडास ने पहले दौर में एक ओवर ७३ का कार्ड खेला और वह संयुक्त १०४वें स्थान पर हैं। उन्हें कट में जगह बनाने के लिए दूसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Scroll to Top