150 Views
Shooting in Florida, 9 injured

फ्लोरिडा में गोलीबारी, ९ लोग घायल

फ्लोरिडा, ३१ जनवरी।
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं अब आम हो गई है। कैलीफोर्निया में लगातार तीन हमलों के बाद अब अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां गोलीबारी में ९ लोग घायल हुए हैं। लेकलैंड पुलिस डिपार्टमेंट के अनुसार मास शूटिंग की घटना फ्लोरिडा में हुई है, जिसमे कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि अभी इस गोलीबारी के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
पुलिस के अनुसार डार्क ब्लू सिडान कार घटना के बाद मौके से फरार हो गई। गाड़ी घटनास्थल पर जब पहुंची तो इसकी रफ्तार धीमी हुई, शीशे नीचे हुए, ऐसे में माना जा रहा है कि हमलावर इस कार में सवार थे। इन लोगों ने कार के चारों शीशों से फायरिंग शुरू कर दी थी। ये लोग दोनों तरफ गोलीबारी कर रहे थे। पुलिस को जब इस घटना की जानकारी फोन के जरिए मिली तो फोन करने वाले ने बताया कि यह गोलीबारी लोवा एवेन्यू और प्लम स्ट्रीक में हो रही है। जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में कुल ९ लोगों के घायल होने की खबर है। जबकि दो लोगों की हालत काफी गंभीर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top