93 Views

चीन से पाकिस्तान जा रहे शिप को सुरक्षा एजेंसियों ने मुंबई में रोका

मुंबई । चीन से कराची जा रहे एक जहाज को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर एक जहाज को रोक लिया। इस शिप को शक के आधार पर रोका गया। ऐसी सूचना है कि इस शिप में कुछ ऐसे संदिग्ध सामान मिले जिनका इस्तेमाल पाकिस्तान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए किया जा सकता था।
एक इतालवी कंपनी द्वारा निर्मित कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीन वाली खेप का पूरी तरह से निरीक्षण किया गया। सीमा शुल्क अधिकारियों ने खुफिया इनपुट के आधार पर २३ जनवरी को चीन से रवाना हुए जहाज अत्तिला को रोका और खेप का निरीक्षण किया, जिसमें एक कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीन भी शामिल थी। यह मशीन मूल रूप से इतालवी कंपनी द्वारा बनाई जाती हैं। यह मशीन कंप्यूटर से नियंत्रित होती है और दक्षता, स्थिरता व सटीकता का ऐसा पैमाना तैयार करती हैं जो मैन्युअल रूप से संभव नहीं है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की टीम ने भी जहाज में लदी खेप का निरीक्षण किया और प्रमाणित किया कि इसका इस्तेमाल पड़ोसी देश अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए कर सकता है।

Scroll to Top