146 Views

मेक्सिको में भयंकर गर्मी ने मचाया मौत का तांडव: हीट वेव से १०० से अधिक लोगों ने तोड़ा दम

मेक्सिको सिटी, ०१ जुलाई। मेक्सिको में भयंकर गर्मी ने मौत का तांडव मचा दिया है। हालात ये हैं कि लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं, क्योंकि लू का खतरा बढ़ गया है। मेक्सिको में भीषण गर्मी से इस साल अभी तक ११२ लोगों की मौत हो चुकी है, जो २०२२ की तुलना में तीन गुना अधिक है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में राष्ट्रपति ने दावा किया था कि कुछ पत्रकारों ने गर्मी के संबंध में जानकारी बढ़ा-चढ़ाकर पेश की है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो सप्ताह में गर्मी से मौत के मामले काफी बढ़ गए हैं। इस साल अभी तक गर्मी से हुई मौत के मामले २०२२ की तुलना में करीब तीन गुना अधिक हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय आम तौर पर हर सप्ताह गर्मी से मौत के मामलों पर एक रिपोर्ट जारी करता है, लेकिन इस बार रिपोर्ट देर से जारी की गई। १८ से २४ जून में मौत के सबसे अधिक ६९ मामले सामने आए। हाल के सप्ताहों में मेक्सिको के कुछ हिस्सों में तापमान ४० डिग्री सेल्सियस के पार तक पहुंच गया था। ११ से १७ जून के बीच देश में गर्मी से मौत के ३१ मामले सामने आए हैं।

Scroll to Top