418 Views
Selfie song Kudiye Ni Teri released, Mrinal Thakur appeared with Akshay Kumar

सेल्फी का गाना कुड़िए नी तेरी रिलीज, अक्षय कुमार संग दिखीं मृणाल ठाकुर

मुंबई,११ फरवरी। अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म सेल्फी को लेकर चर्चा में हैं। दर्शक ब्रेसबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर लोगों को बेहद पसंद आया था। अब निर्माताओं ने फिल्म का दूसरा गाना कुड़िए नी तेरी रिलीज कर दिया है। इसमें अक्षय के साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर नजर आ रही हैं। गाने में अक्षय, मृणाल संग रोमांस करते दिख रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री शानदार लग रही है।
ओरिजिनल गाने को द प्रोफेक और ज़हरा ख़ान ने गाया है और इसे सेल्फी के लिए तनिष्क बागची ने रीक्रिएट किया है। हालांकि, तनिष्क ने गाने में कुछ नए बोल भी जोड़े हैं। राज मेहता के निर्देशन में बन रही सेल्फी में पहली बार अक्षय और इमरान हाशमी बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म २०१९ में आई मलयालम ब्लॉकबस्टर ड्राइविंग लाइसेंस का हिंदी रीमेक है। फिल्म में नुसरत भरूचा और डायना पेंटी भी अहम भूमिका में हैं। यह २४ फरवरी, २०२३ को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मृणाल ने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। उन्होंने २०१८ में फिल्म लव सोनिया से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह फिल्म सुपर ३० में नजर आईं। बाटला हाउस और फरहान अख्तर के साथ फिल्म तूफान में भी उन्हें देखा गया। मृणाल अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म धमाका में भी दिखी थीं। उनकी आखिरी फिल्म शाहिद कपूर के साथ जर्सी थी। जल्द ही मृणाल आंख मिचौली, पिप्पा, पूजा मेरी जान और गुमराह जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Scroll to Top