118 Views

ईडी की कार्रवाई के बाद रांची में सुरक्षा बढ़ाई : सीएम आवास, गवर्नर हाउस और ईडी कार्यालय के आसपास धारा-१४४ लागू

रांची । सीएम हेमंत सोरेन पर ईडी की कार्रवाई के बाद झारखंड में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। साथ ही रांची में मुख्यमंत्री आवास, गवर्नर हाउस और प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के परिसर के १०० मीटर के दायरे में धारा-१४४ लागू कर दी है। धारा-१४४ सुबह १० बजे से रात १० बजे तक लागू रहेगी।
झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन को लेकर जिस तरह की राजनीतिक गतिविधियां बनी हुई है, इस स्थिति में रांची से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक भूचाल आया हुआ है। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता भी राजधानी रांची में डटे हुए हैं।
अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर द्वारा जारी किए गए निर्देश पत्र में मुख्यमंत्री आवास की चारदीवारी से १०० मीटर की परिधि, राजभवन की चारदीवारी के १०० मीटर की परिधि और प्रवर्तन निदेशालय डोरंडा रांची के कार्यालय से १०० मीटर की परिधि में धारा १४४ लगा दिया गया है। इसके साथ ही बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, पिस्टल, बम, बारूद आदि असलहे निकालने और चलाने पर पूरे तौर पर प्रतिबंध है।

Scroll to Top