171 Views

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बरामद किए अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद

नई दिल्ली,०१ सितंबर। मणिपुर में संयुक्त सुरक्षा बलों ने लूटे गए पांच अत्याधुनिक हथियार, १९ शक्तिशाली बम और गोला-बारूद बरामद किए हैं। वहीं, मणिपुर के विभिन्न जिलों में बुधवार को गोलीबारी की छिटपुट घटनाओं में कम से कम पांच लोग घायल हो गए।
गोलीबारी की घटनाएं बिष्णुपुर और आसपास के जिलों में प्रतिद्वंद्वी सशस्त्र समूहों के बीच हुईं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लूटे गए हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी के लिए कांगपोकपी, थौबल और इंफाल पश्चिम जिलों के संवेदनशील इलाकों में संयुक्त तलाशी अभियान जारी है।

Scroll to Top