163 Views

जार्डन में सुरक्षाबलों ने आतंकी घटनाओं में शामिल होने के आरोप में तीन भगोड़ों को मार गिराया

अम्मान, ११ जुलाई। जॉर्डन में विशेष सुरक्षा बलों ने ‘आतंकवादी गतिविधियों’ में शामिल तीन वांछित भगोडों को मार गिराया है। सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने यह जानकारी दी हैं।
विशेष सुरक्षा बल ने राज्य के दक्षिण-पूर्वी सीमा क्षेत्रों के पास धावा बोलकर तीन वांछितों को मार गिराया है।
पुलिस ने बताया कि दो भगोड़े कुछ दिन पहले सुधार और पुनर्वास केंद्र से भाग गए थे जबकि तीसरा वांछित व्यक्ति वर्ष २०२२ में एक स्थानीय पुलिस अधिकारी की हत्या में शामिल था। पुलिस ने बताया कि जेल तोडऩे की घटना की जांच की जा रही है।

Scroll to Top