183 Views
Saudi Arabia gave a blow to Pakistan

पाकिस्तान को सऊदी अरब ने दिया झटका

रियाद,२० जनवरी। कंगाली और बदहाली झेल रहे पाकिस्तान की उम्मीदों को सऊदी अरब ने करारा झटका दिया है। सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद अल जेदान ने पाकिस्तान को साफ शब्दों में सुधरने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा- हमने अपने सहयोगियों को बहुत साफतौर पर बता दिया है कि सऊदी अरब ने अब वित्तीय सहायता और कर्ज देने की पॉलिसी बदल दी है। अब पहले की तरह बिना शर्त क़र्ज़ या गारंटी डिपॉजिट नहीं किए जाएंगे। इन मुल्कों को अपना इकोनॉमिक सिस्टम और इन्फ्रास्ट्रक्चर दुरुस्त करना होगा।
सऊदी अरब के वित्‍त मंत्री मोहम्‍मद अल जदान ने दावोस में वर्ल्‍ड इकनॉमिक फोरम में कहा कि सऊदी अरब क्षेत्र के देशों को प्रोत्‍साहित कर रहा है कि वे आर्थिक सुधार को लागू करें। उन्‍होंने कहा, ‘हम अब तक बिना किसी शर्त को लगाए अपने सहयोगियों को सीधी आर्थिक सहायता देते थे और उनके यहां पैसा भी जमा करते थे। हम इसे बदल रहे हैं। हम बहुपक्षीय संस्‍थानों के साथ काम कर रहे हैं ताकि सुधार किया जा सके।’ सऊदी मंत्री ने कहा कि हम अपने लोगों पर अब टैक्‍स लगा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top