149 Views
saddam_hussain_daughter

प्रतिबंधित बाथ पार्टी को प्रमोट करने पर सद्दाम हुसैन की बेटी को ७ साल की सजा

बगदाद ,२५ अक्टूबर।

इराक के पूर्व राष्ट्रपति और तानाशाह सद्दाम हुसैन की बड़ी बेटी रगद हुसैन को बगदाद कोर्ट ने ७ साल जेल की सजा सुनाई है। रगद पर अपने पिता की प्रतिबंधित बाथ पार्टी को प्रमोट करने के आरोप थे। अमेरिका ने अपने सहयोगियों के साथ २००३ में ऑपरेशन इराकी फ्रीडम चलाया था। इसके तहत इराक पर हमला किया गया और सद्दाम हुसैन की सरकार गिरा दी गई। सद्दाम की पार्टी ‘बाथ’ को बैन और भंग कर दिया गया था। २००३ में अमेरिका और ब्रिटेन ने इराक पर हमला कर सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया था और फांसी दे दी थी। इसी के साथ इराक में सद्दाम शासन का खात्मा हुआ था, जिसके बाद उसकी पार्टी को भंग कर दिया गया और उस पर प्रतिबंध लगा दिए गए थे। सद्दाम हुसैन की बेटी रगद ने २०२१ में एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उसने बाथ पार्टी को प्रमोट करते हुए उसकी उपलब्धियां गिनाई थीं।

Scroll to Top