137 Views

युक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस का बजट घाटा २८ अरब डॉलर पहुंचा

मॉस्को, ०९ जुलाई। युक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस के वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि इस साल की पहली छमाही में देश का संघीय बजट घाटा २५९ हजार करोड़ रूबल (लगभग २८ अरब डॉलर) रहा।
मंत्रालय द्वारा जारी प्रारंभिक अनुमानों में २०२३ के पहले छह महीनों में रूसी बजट का राजस्व १२.३८ लाख करोड़ रूबल था, जो साल दर साल १२ प्रतिशत कम है।
जनवरी-जून की अवधि में सरकारी खर्च १४.९७ लाख करोड़ रूबल था, जो साल-दर-साल आधार पर १९ प्रतिशत अधिक था।
इस प्रकार बजट घाटा २५९ हजार करोड़ रूबल पर रहा।
छह महीने की अवधि के लिए तेल एवं गैस से इतर राजस्व ८.९९ लाख करोड़ रूबल था, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में १७.८ प्रतिशत ज्यादा है। मंत्रालय के अनुसार, इस बीच तेल एवं गैस की बिक्री से प्राप्त राजस्व ४७ प्रतिशत घटकर ३.३८ लाख करोड़ रूबल रह गया।

Scroll to Top