कीव,२९ मई। रविवार को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर जंग शुरू होने के बाद अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। कीव दिवस के आयोजन की तैयारियों के बीच रविवार तड़के यूक्रेन की राजधानी युद्ध की शुरुआत के बाद से सबसे बड़े ड्रोन हमले का शिकार हुई। हमले में कम से कम एक व्यक्ति मारा गया।
कीव दिवस के आयोजन की तैयारियों के बीच रविवार तड़के यूक्रेन की राजधानी युद्ध की शुरुआत के बाद से सबसे बड़े ड्रोन हमले का शिकार हुई। हमले में कम से कम एक व्यक्ति मारा गया। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसे रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन पर हुए ड्रोन हमले का जवाब माना जा रहा है। मई की शुरुआत में यूक्रेनी ड्रोन ने रूसी विक्ट्री डे से ठीक पहले क्रेमलिन पर हमला किया था। यूक्रेन के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी सेर्ही पोपको ने कहा कि रूस ने शनिवार रात ईरान निर्मित ‘शहीद’ ड्रोन से शहर पर ‘सबसे बड़ा हमला’ किया। यह हमला पांच घंटे से अधिक समय तक जारी रहा, जिस दौरान यूक्रेन की हवाई रक्षा प्रणाली ने कथित तौर पर ४० से अधिक ड्रोन को नष्ट कर दिया।
कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने बताया कि सात मंजिला गैर-आवासीय इमारत पर ड्रोन का मलबा गिरने और आग लगने से ४१ वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना में घायल हुई ३५ वर्षीय एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूर्वोत्तर के खारकीव प्रांत में क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि दो अलग-अलग हमलों में ६१ वर्षीय एक महिला और ६० वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।
