60 Views

शेयर बाजार में धोखाधड़ी के आरोप में क्रेमलिन के करीबी रूसी कारोबारी को नौ साल कारावास की सजा

टोरंटो,०८ सितंबर। बोस्टन में क्रेमलिन के करीबी रूसी कारोबारी व्लादिस्लाव क्लाइशिन को नौ साल कारावास की सजा सुनाई गई है। क्लाइशिन पर आरोप है कि उसने करीब १० करोड़ अमेरिकी डॉलर की शेयर बाजार धोखाधड़ी की थी।
क्लाइशिन को दोषी ठहराया गया था कि उसने अमेरिकी कंप्यूटर नेटवर्क को हैक कर सैकड़ों कंपनियों के आय-व्यय संबंधी जानकारी चुराई थी। उसने उस जानकारी का इस्तेमाल मुनाफे के लिए शेयर बाजार में व्यापार करने के लिए किया था।
अधिकारियों ने कहा कि क्लाइशिन ने इस अपराध को अंजाम देने में व्यक्तिगत रूप से ३.३ करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की रकम खर्च की थी।
क्लाइशिन को २०२१ में अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था। उसे स्विट्जरलैंड में एक निजी विमान से पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया था। सजा पूरी होने के बाद उसे रूस निर्वासित किए जाने की उम्मीद है।

Scroll to Top