137 Views

रूसी वायु रक्षा बलों ने मास्को की ओर जा रहे दो सशस्त्र ड्रोनों को मार गिराया

मॉस्को,०९ अगस्त। रूसी हवाई सुरक्षा ने बुधवार को मास्को की ओर जा रहे दो सशस्त्र ड्रोनों को मार गिराया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने एक टेलीग्राम संदेश में कहा कि एक ड्रोन को शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके डोमोडेडोवो क्षेत्र में मार गिराया गया, जबकि दूसरे को राजधानी के पश्चिम में मिन्स्क राजमार्ग क्षेत्र में मार गिराया गया।
सोबयानिन ने कहा, “दो लड़ाकू ड्रोनों के शहर में उड़ान भरने के प्रयास को रिकॉर्ड किया गया। दोनों को हवाई रक्षा द्वारा मार गिराया गया।”
रूसी राज्य संचालित टीएएसएस समाचार एजेंसी ने भी बुधवार को ड्रोन हमले के प्रयास की सूचना दी। एजेंसी ने देश के रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए कहा कि मॉस्को पर हमले के प्रयास में यूक्रेनी ड्रोन नष्ट कर दिए गए थे।
आपको बता दें कि यह ड्रोन हमला एक सप्ताह के भीतर मॉस्को पर हमले का कम से कम तीसरा प्रयास था।
यूक्रेनी सेना ने कथित ड्रोन हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Scroll to Top