155 Views
Rupee rises 28 paise

रुपया २८ पैसे उछला

मुंबई, १९ जनवरी। वैश्विक स्तर पर दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर पर बने दबाव के साथ ही घरेलू स्तर पर शेयर बाजार में जारी तेजी से मिले समर्थन के बल पर आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया २८ पैसे उछलकर ८१.४१ रुपये प्रति डॉलर पर रहा। पिछले सत्र में रुपया ८१.६९ रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
सत्र केे प्रारंभ में रुपया ११ पैसे टूटकर ८१.८० रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह ८१.८२ रुपये प्रति डॉलर के निचले और ८१.२५ रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में २८ पैसे चमककर ८१.४१ रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top