मुंबई, १८ अगस्त। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे चढ़कर ८२.९९ प्रति डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, विदेशी मुद्रा कोरोबारियों का कहना है कि घरेलू बाजार के नरम रुख और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से निवेशकों की भावनाएं प्रभावित हुई हैं।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया ८३.१० पर खुला और फिर ८२.९९ पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव की तुलना में नौ पैसे की बढ़त है।
सोमवार को रुपया ८३.०८ प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक ०.१२ प्रतिशत बढ़कर १०३.५५ पर आ गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा ०.१२ प्रतिशत की बढ़त से ८३.५५ डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।



