158 Views
Rumors of closure of pre-construction condos, buyers in tension

प्री-कंस्ट्रक्शन कॉन्डोस के बंद होने की अफवाह, तनाव में हैं खरीदार

टोरंटो, २० जनवरी।
एक ओर बैंक ऑफ कैनेडा के ब्याज दरों में वृद्धि जारी है वहीं दूसरी ओर टोरंटो के रियल एस्टेट बाजार कई तरह के अफवाहों से प्रभावित हो रहा है। इन्हीं में ये एक अफवाह यह भी है कि प्री-कंस्ट्रक्शन कॉन्डोस बंद होने वाला है। खरीदारों में इसको लेकर चिंता व्याप्त है।
इस बारे में कैनेडा में प्री-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स के लिए एक वेबसाइट पोर्टल precondo.ca के रियाल्टार जॉर्डन स्क्रिंको ने कहना है कि उनके कई क्लाइंट्स ने अपने प्री-कंस्ट्रक्शन इन्वेस्टमेंट को लेकर चिंता व्यक्त की है। इनमें वो लोग शामिल है जिन्होंने इसे तब खरीदा था जब ब्याज दरें दो प्रतिशत से कम थीं। २०२२ में सात बार बढ़ने के बाद अब बैंक आफ कैनेडा की ब्याज दर अब ४. २५ प्रतिशत है।
खरीदारों को यह तनाव है कि ब्याज दरें बढ़ने पर वे हर महीने कितना उधार ले सकते हैं और कितना भुगतान कर सकते हैं। स्क्रिंको की तरह, ब्रोकर और द स्प्रिंग टीम रियल एस्टेट के प्रबंध निदेशक, आरा ममौरियन ने भी कहा कि उनके कुछ ग्राहकों ने भी पूछताछ शुरू कर दी है कि वे अपने डेवलपर से किए हुए परचेस एग्रीमेंट से कैसे बाहर निकल सकते हैं।
इस सबके परेशानी का कारण बैंक आफ कैनेडा की लगातार बढ़ती ब्याज दरें हैं जो बाजार का अस्थिर बना रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top