148 Views
RRR wins Seattle Critics Award 2023 for Best Action Choreography Film

आरआरआर ने जीता सर्वश्रेष्ठ एक्शन कोरियोग्राफी फिल्म के लिए सिएटल क्रिटिक्स अवॉर्ड २०२३

सिएटल,२० जनवरी। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर ने एक और उपल्बधि हासिल की है। दरअसल, सिएटल क्रिटिक्स अवॉर्ड २०२३ में फिल्म ने बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और जबरदस्त एक्शन सीन के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्शन कोरियोग्राफी का पुरस्कार जीता है। गौरतलब है कि फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग श्रेणी में गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद फिल्म ने दो क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड भी जीते हैं।
क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में आरआरआर को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट विदेशी भाषा फिल्म, बेस्ट विजुअल अफेक्ट और बेस्ट सॉन्ग (नाटू नाटू) जैसी पांच श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया था। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म का पुरस्कार मिला, वहीं सर्वश्रेष्ठ गाने की श्रेणी में भी आरआरआर नाटू-नाटू के लिए सबसे आगे रही। बता दें, आरआरआर ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ९०३.६८ करोड़ रुपये का कारोबार किया है, वहीं विदेशों में इसने कुल २२१.३२ करोड़ रुपये कमाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top