166 Views
RRR Tehelka at the Japanese box office, became the highest grossing Indian film

जापानी बॉक्स ऑफिस पर आरआरआर का तहलका, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म

टोक्यो, ११ जनवरी। निर्देशक एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर के चर्चे दुनियाभर में हो रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर तमाम रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। यह फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सुपरहिट साबित हुई। फिलहाल, आरआरआर जपानी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। २१ अक्टूबर, २०२२ को रिलीज हुई आरआरआर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसने रजनीकांत की फिल्म मुथु को पछाड़ दिया है।
आरआरआर ने जापान में ५० करोड़ येन (लगभग ३१ करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार कर लिया है और यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। आपको बता दें, आरआरआर आजादी के पहले के दो भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम और कोमाराम भीम पर आधारित है। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन ने कैमियो किया था। दुनियाभर में १,२०० करोड़ रुपये से अधिक कमाने वाली यह फिल्म तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top