155 Views

रूस में फंसे यात्रियों को राहत, एयर इंडिया की रिप्लेसमेंट फ्लाइट २३२ लोगों को लेकर सैन फ्रांसिस्को रवाना

मॉस्को,०९ जून। एयर इंडिया की रिप्लेसमेंट फ्लाइट २३२ लोगों को लेकर रूस से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हो गई है। एक तकनीकी समस्या के कारण एयर इंडिया के एक विमान को रूसी शहर मगदान में इमरजेंसी लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इमरजेंसी लैंडिंग करने के वाली फ्लाइट एईआई-१७३ थी। जो दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुई थी। आपको बता दें कि रूस में फंसे २१६ यात्रियों की मदद के लिए एयर इंडिया ने अपने एक विमान को रूस भेज दिया था। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए एयर इंडिया का एक विमान दिल्ली से रवाना हुआ था। छह जून को बोइंग-७७७ विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके कारण विमान को रूस के मगदान में आपात स्थिति में लैंड कराना पड़ा था। इस विमान में २१६ यात्री और चालक दल के १६ सदस्य सवार थे।

Scroll to Top